You are currently viewing Class 10 Science MCQs Chapter – 9
Class 10 Science MCQs Chapter – 9

Class 10 Science MCQs Chapter – 9

Class 10 Science MCQs Chapter – 9

101. ऐसे अंग जो संरचना और उत्पत्ति में भिन्न होते हैं पर समान कार्य को करते हैं , क्या कहलाते हैं ? 

 ( A ) समजात अंग 

 ( B ) जीवाश्म 

 ( C ) असमजात अंग

 ( D ) इनमें से कोई नहीं

Ans: -( C )  

 

102. परिस्थितिओं के कारण जीव अपने आप में जो परिवर्तन लाते हैं , वह कहलाता है— 

 ( A ) अनुकूलन

 ( B ) प्राकृतिक चयन 

 ( C ) पुनर्योग

 ( D ) आनुवंशिक उत्परिवर्तन 

Ans: -( A )

 

103. DNA अनुक्रम के तुलनात्मक अध्ययन द्वारा किसी जीव के पूर्वजों की खोज क्या कहलाती है ?

 ( A ) आण्विक जातिवृत

 ( B ) जीनोटाइप

 ( C ) उत्परिवर्तन 

 ( D ) प्राकृतिक चयन 

Ans: -( A )

 

104. एक प्रजाति – विशेष में वंशागत विभिन्नता क्या उत्पन्न कर सकती है ?

 ( A ) नया प्राणि 

 ( B ) अलग प्रजाति

 ( C ) उपप्रजाति ( subspecies )

 ( D ) इनमें से कोई नहीं

Ans: -( C )

 

 105. आपस में प्रजनन करने वाले जाति के समूह को कहते हैं  

 ( A ) जाति उद्भवन

 ( B ) प्रजाति 

 ( C ) आबादी

 ( D ) इनमें से कोई नहीं 

Ans: -( C )

 

106. कोई आबादी अगर भौगोलिक अवरोधों से अलग – अलग समूहों में बंट जाती है , तो क्या उत्पन्न होता है ?

 ( A ) उपआबादी 

 ( B ) नई उपप्रजाति

 ( C ) जाति – उद्भवन

 ( D ) इनमें से सभी 

Ans: -( D )

 

107. बाह्य आकृति अथवा व्यवहार का विवरण क्या कहलाता है ?

 ( A ) जीन

 ( B ) जाति

 ( C ) अभिलक्षण .

 ( D ) जाति उद्भवन 

Ans: -( C )     

 

108. समजात अंगों का उदाहरण है

 ( A ) हमारा हाथ एवं कुत्ते के अग्रपाद

 ( B ) हमारे दाँत तथा हाथी के दाँत 

 ( C ) आलू एवं घास के उपरिभूस्तारी

 ( D ) उपर्युक्त सभी 

Ans: -( A )

 

109. मानव विकास के अध्ययन के साधन क्या हैं ?

 ( A ) उत्खनन

 ( B ) समय निर्धारण

 ( C ) जीवाश्म अध्ययन एवं डी ० एन ० ए ० निर्धारण 

 ( D ) इनमें से सभी 

Ans: -( D )

 

110. इस प्रजाति में अत्यधिक विविधता देखी जाती है । 

 ( A ) शेर

 ( B ) चिंपैंजी  

 ( C ) गैंडा 

 ( D ) मनुष्य

Ans: -( D )

 

 111. जीवाश्म विज्ञान ( palaentology ) है 

 ( A ) जीवाश्मों का अध्ययन

 ( B ) समुद्री जीवों का अध्ययन

 ( C ) पक्षियों का अध्ययन

 ( D ) पेड़ – पौधों का अध्ययन

Ans: -( A )

 

 112. नर्मदा घाटी में कौन – सा जीवाश्म पाया गया था ?

 ( A ) आमोनाइट

 ( B ) ट्राइलोबाइट

 ( C ) डायनोसॉर कपाल 

 ( D ) नाइटिया 

Ans: -( C )

 

113. कौन – सा अति प्राचीन प्राणि वर्तमान की विषम पर्यावरण वाले स्थानों में आज भी जीवित है ? 

 ( A ) डायनोसार

 ( B ) विषाणु

 ( C ) जीवाणु 

 ( D ) पक्षी

Ans: -( C )

 

114. मनुष्य के अग्रपाद एवं चमगादड़ के पंख कैसे अंग है ?

 ( A ) समजात अंग

 ( B ) असमजात अंग

 ( C ) समरूप अंग

 ( D ) इनमें सभी 

Ans: -( A )

 

115. असमजात अंग का निम्न में कौन उदाहरण है ?

 ( A ) पक्षी एवं मधुमक्खी के पंख 

 ( B ) घोड़ा एवं मेढक के अग्रपाद

 ( C ) चमगादड़ एवं पक्षी के अग्रपाद

 ( D ) ह्वेल के फ्लीपर एवं मनुष्य के अग्रपाद 

Ans: -( B )

 

116. पक्षी और चमगादड़ के पंख हैं 

 ( A ) समजात अंग

 ( B ) समवृत अंग 

 ( C ) अवशेषी अंग 

 ( D ) इनमें से कोई नहीं

Ans: -( A )

 

 117. आर्कियोप्टेरिस किसकी संयोजन कड़ी है ? 

 ( A ) एम्फीबिया एवं रेप्टीलिया

 ( B ) रेप्टीलिया एवं एवीज

 ( C ) एवीज एवं मैमिलिया

 ( D ) इनमें से कोई नहीं

Ans: -( B )

 

 118. किसी जीवाश्म की आयु का निर्धारण किया जाता है 

 ( A ) पृथ्वी के चट्टानों की गहराई से 

 ( B ) रेडियो कार्बन – काल निर्धारण से 

 ( C ) जीवाश्म के अध्ययन से 

 ( D ) इनमें से सभी 

Ans: -( B )

 

119. पत्थरों पर प्राचीन जीवों के अवशेष चिह्नों को क्या कहते है ?

 ( A ) समजात अंग 

 ( B ) असमजात अंग

 ( C ) जीवाश्म  

 ( D ) इनमें से कोई नहीं

Ans: -( C )

 

120. खुदाई के दौरान अधिक गहराई में मिले जीवाश्म

 ( A ) कम प्राचीन होते हैं  

 ( B ) ज्यादा प्राचीन होते हैं

 ( C ) ‘ A ‘ और ‘ B ‘ दोनों 

 ( D ) इनमें से कोई नहीं 

Ans: -( B )

 

121. जीवाश्म की आयु ज्ञात करने का तरीका क्या है ? 

 ( A ) रेडियोकार्बन काल निर्धारण

 ( B ) समस्थानिक अनुपात

 ( C ) सापेक्ष 

 ( D ) इनमें से सभी

Ans: -( D )

Leave a Reply