You are currently viewing Class 10 Non-Hindi (अहिन्दी ) पाठ -6 बिहारी के दोहे
Class 10 Non-Hindi (अहिन्दी ) पाठ -6 बिहारी के दोहे

Class 10 Non-Hindi (अहिन्दी ) पाठ -6 बिहारी के दोहे

 

 

                              Class 10 Non-Hindi (अहिन्दी ) पाठ -6 बिहारी के दोहे

 

1. बिहारी किस काल के कवि हैं ?

( क ) भक्ति काल

( ख ) रीति काल

( ग ) आधुनिक काल

( घ ) सभी सही हैं।

उत्तर – ( ख )

 

2. बिहारी किस रस के कवि हैं ?

( क ) भक्ति रस

( ख ) रौद्र रस

( ग ) श्रृंगार रस

( घ ) शांत रस।

उत्तर- ( ग )

 

3. बिहारी के अनुसार ईश्वर कहाँ मिलते हैं ?

( क ) रामनामी ओढ़कर माला जपने में

( ख ) साधु बनकर घूमने में

( ग ) निर्मल हृदय में

( घ ) दूसरों की मदद करने में

उत्तर ( ग )

 

4. बिहारी के अनुसार सत्संगति क्या है ?

( क ) सच्चे व्यक्ति का साथ

( ख ) साधुओं की संगति

( ग ) सत्संग में रूचि

( घ ) बुरे की संगति।

उत्तर- ( क )

 

5. बिहारी ने ‘ राधानागरि ‘ किसे कहा है ?

( क ) श्रीराम को

( ख ) श्रीकृष्ण को

( ग ) मीरा को

( घ ) राधा को।

उत्तर- ( ख )

 

6. दैव जो देता है उसे क्या करने के लिए ‘ बिहारी ‘ कह रहे हैं ?

( क ) स्वीकार करने को

( ख ) विरोध करने को

( ग ) छोड़ देने को

( घ ) तोड़ देने को।

उत्तर- ( क )

 

7. रीतिकालीन प्रसिद्ध कवि का नाम है

( क ) बिहारी

( ख ) सूर

( ग ) तुलसी

( घ ) रसखान।

उत्तर ( क )

 

8. प्रेम के कवि के रूप में इनमें कौन प्रसिद्ध हैं ?

( क ) बिहारी लाल

( ख ) तुलसीदास

( ग ) पंत

( घ ) निराला।

उत्तर-( क )

 

9. ‘ मेरी भव बाधा हरौ , राधा नागरि सोय । ‘ यह पंक्ति है

( क ) गोपाल सिंह ‘ नेपाली ‘ की

( ख ) बिहारीलाल की

( ग ) सूर्यकान्त त्रिपाठी ‘ निराला ‘ की

( घ ) नरोत्तम दास की।

उत्तर- ( ख )

 

10. ‘ बतरस लालच लाल की मुरली धरी लुकाइ ‘ काव्य पंक्ति है

( क ) ‘ बिहारी के दोहे ‘ से

( ख ) ‘ कर्मवीर ‘ से

( ग ) ‘ पीपल ‘ से

( घ ) सुदामा चरित से।

उत्तर- ( क )

 

11. ‘ नर की अरू नल नीर की ‘ गति एक जैसी क्यों है ?

( क ) ‘ न ‘ वर्ण की आवृत्ति है

( ख ) आदमी और जल जमीन से जुड़े हैं

( ग ) दोनों ही नीचे से होकर ऊपर उठते हैं

( घ ) इनमें से कोई नहीं।

उत्तर-( ग )

 

12. सच्चा व्यक्ति कौन है ?

( क ) जिसके मन में खोट होता है

( ख ) जो स्वार्थी होता है

( ग ) झूठा होता है

( घ ) जिसका हृदय पवित्र हो।

उत्तर ( घ )

 

13. नाम से बड़ा क्या होता है ? किसके गैर व्यक्ति बड़ा नहीं होता ?

( क ) गुण

( ख ) अवगुण

( ग ) रूप

( घ ) शक्ति।

उत्तर- ( क )

 

14. ‘ गागर में सागर ‘ भरने की क्षमता किस कवि में है ?

( क ) मो ० इकबाल

( ख ) बिहारी

( ग ) गोपाल सिंह नेपाली

( घ ) कबीर।

उत्तर- ( ख )

 

 

                                           

                                   v.v.i Subjective Question ( 2marks )

 

1. गुण नाम से ज्यादा बड़ा होता है , कैसे ?

उत्तर — ‘ गुण नाम से ज्यादा बड़ा होता है ‘ इसका तात्पर्य है कि व्यक्ति को अपने कर्म के आधार पर मान – अपमान मिलता है । जिस व्यक्ति का काम जितना लोक कल्याणकारी होता है , उसे उतना ही अधिक आदर की दृष्टि से देखा जाता है , चाहे वह नीच जाति का ही क्यों न हो । उच्च जाति के होने पर भी यदि बुरा कर्म करता है तो दुनिया उसे नीच दृष्टि से देखेगी । जैसे धतूरे का नाम कनक है , लेकिन काम कैसा है ? जेवर बनाने में सोना ही काम आता धतूरा नहीं । उसी प्रकार यदि नीच जाति के किसी व्यक्ति का कर्म अच्छा है तो लोग उसे सम्मानित करेंगे , न कि उच्च जाति के पतित व्यक्ति को ।

 

2. ‘ कनक ‘ शब्द का प्रयोग किन – किन अर्थों में किया गया है ?

उत्तर – कनक ‘ शब्द का प्रयोग धतूरा तथा सोना के अर्थों में किया गया है ।

 

3. सुख – दुख को समान रूप से क्यों स्वीकारना चाहिए ?

उत्तर – प्रस्तुत दोहे के माध्यम से कवि बिहारी ने लोगों को सलाह दी है कि दुख – सुख दोनों को समान रूप से स्वीकार करें । उन्हें विपत्ति आने पर अधीर या दुःखी होने के बजाय उसका डटकर मुकाबला करना चाहिए तथा सुख आने पर अहंकारी अथवा घमंडी होने के बजाय सहज बने रहना चाहिए । सुख – दुख जीवन रूपी गाड़ी के दो पहिए हैं ।

Leave a Reply