You are currently viewing Class 10 Non-Hindi (अहिन्दी ) पाठ – 11 कबीर के पद
Class 10 Non-Hindi (अहिन्दी ) पाठ - 11 कबीर के पद

Class 10 Non-Hindi (अहिन्दी ) पाठ – 11 कबीर के पद

 

                     Class 10 Non-Hindi (अहिन्दी ) पाठ – 11 कबीर के पद

 

1. मेरा तेरा मनुआँ कैसे इक होई रे ‘ किसकी पंक्ति है

( क ) रहीम

( ख ) कबीर

( ग ) बिहारी।

( घ ) रैदास।

उत्तर -( ख )

 

2. कबीर ने बाह्य – आडंबरों एवं व्यर्थ अनुष्ठानों पर क्या किया है ?

( क ) करारा प्रहार

( ख ) खूब प्रचार

( ग ) भरपूर समर्थन

( घ भरपूर सम्मान

उत्तर- ( क )

 

3. ‘ कबीर के पद ‘ शीर्षक पाठ साहित्य की विधा है

( क ) पद

( ख ) गद्य

( ग ) दोहा

( घ ) छंद

उत्तर- ( क )

 

4. कबीर किस भक्ति धारा के कवि थे ?

( क ) निर्गुण भक्ति धारा

( ख ) सगुण भक्ति धारा

( ग ) दोनो

( घ ) सभी गलत हैं

उत्तर- ( क )

 

5. कबीर के अनुसार व्यक्ति किस कारण सत्य की पहचान नहीं कर पाता है ?

( क ) अपनी अज्ञानता से

( ख ) मूढ़ता से

( ग ) दोनों सही हैं

( घ ) सभी गलत हैं .

उत्तर- ( ग )

 

6. कबीर के अनुसार मनुष्य को कैसा होना चाहिए ?

( क ) ईश्वर के प्रति अनुरागी

( ख ) अनुरागविहिन

( ग ) बाह्याडंबरों का पुजारी

( घ ) स्वार्थ लोलुप।

उत्तर- ( क )

 

7. ‘ मोको कहाँ ढूंढ़े , बंदे मैं तो मेरे पास में ‘ प्रस्तुत पंक्ति उद्भुत है

( क ) बिहारी के दोहे से

( ख ) पीपल से

( ग ) कबीर के पद से

( घ ) झाँसी की रानी से

उत्तर- ( ग )

 

8. ‘ मैं कहता हौं आँखिन देखी , तू कहता कागद की लेखी ‘ पंक्ति उद्भु है–

( क ) ‘ कबीर के पद ‘ से

( ख ) ‘ पीपल ‘ से

( ग ) ‘ कर्मवीर ‘ से

( घ ) ‘ बिहारी के दोहे ‘ से .

उत्तर- ( क )

 

9. ‘ कागद का अर्थ है

( क ) पृथ्वी

( ख ) कलम

( ग ) स्याही

( घ ) कागज

उत्तर- ( घ )

 

10. कबीर के अनुसार . सच्ची भक्ति क्या है ?

( क ) मानव सेवा

( ख ) यज्ञ हवन

( ग ) व्रत उपवास

( घ ) मूर्ति पूजन

उत्तर- ( क )

 

11. ‘ कबीर के पद ‘ शीर्षक पाठ किसकी रचना है ? अथवा , ‘ कबीर के पद ‘ रचनाकार कौन हैं ?

( क ) सूरदास

( ख ) कबीरदास

( ग ) नरोन्तम दास

( घ ) पुरूषोत्तमदास

उत्तर- ( ख )

 

12. कबीर किस काल के कवि हैं ?

( क ) आदिकाल

( ख ) भक्तिकाल

( ख ) रीतिकाल

( घ ) आधुनिक काल

उत्तर- ( ख )

 

13. कबीर की भाषा कैसी है ?

( क ) हिन्दी खड़ी बोली

( ख ) ब्रजभाषा

( ग ) अवधि

( घ ) सधुक्कड़ी।

उत्तर- ( घ )

 

14. कबीर कैसे संत थे ?

( क ) सगुणवादी

( ख ) निर्गुणवादी

( ग ) दोनो

( घ ) सभी गलत हैं

उत्तर- ( ख )

 

15. भक्तिकाल के कवि हैं

( क ) गोपाल सिंह नेपाली

( ख ) अरूण कमल

( ग ) बिहारी

( घ ) कबीर दास

उत्तर – ( घ )

 

16. ‘ मोको ‘ शब्द का अर्थ है

( क ) मैं

( ख ) तुम

( ग ) परम पिता ( मुझे )

( घ ) सभी सत्य हैं

उत्तर- ( ग )

 

17. इनमें कौन निर्गुण भक्ति धारा के कवि हैं ?

( क ) तुलसीदास

( ख ) सूरदास

( ग ) वाल्मिकी

( घ ) जायसी।

उत्तर- ( घ )

 

 

 

                             v.v.i Subjective Question ( 2marks )

 

1. कबीर की रचनाएँ आज के समाज के लिए कितनी सार्थक या उपयोगी हैं ? स्पष्ट कीजिए ।

उत्तर- के परिवेश में कबीर की रचनाएँ समाज के लिए अति उपयोगी जान पड़ती हैं , क्योंकि कबीर ने जिन बातों के विरुद्ध अपनी आवाज बुलंद की है , आज समाज उन्हीं बातों को सत्य मानकर एक – दूसरे का गला घोंटने में लगा हुआ है । संत कबीर ने सारे रूढ़िवादी विचारों का विरोध किया है । मानव को मानव जैसा व्यवहार करने की सलाह दी है , ताकि एक नए समाज की स्थापना हो सके । कबीर जाति – पाति , धर्माडम्बर आदि को व्यर्थ मानते हैं तथा संसार को असत्य कहकर यह समझाने का प्रयास करते हैं कि मृत्यु समय उसका अच्छा – बुरा कर्म ही साथ जाता है । धन – दौलत – परिवार सब कुछ यहीं रह जाता है । इसलिए हर मानव को अनैतिक साधन का त्याग करने में ही भलाई है । यदि लोग कबीर के सिद्धांतों का अनुसरण करें , तो सारा विवाद स्वतः खत्म हो जाएगा ।

Leave a Reply